समझने और समझाने में ना जाने कितने वक़्त निकल गए …
ये सोच के ना जाने कितने वक़्त निकल गए ।।
तेरे हुए और नहीं भी …
ना जाने कितने वक़्त ये सोचने में निकल गए।।
ये वक़्त !! मेरा या तुम्हारा ….बस होने से पहले …
…….. कहीं दूर तुम निकल गए ।।
साथ पाना या साथ होना …
आज बस काश में ही रह गए ।।
कब तक ये सिलसिला चलेगा नहीं जानते …
उम्मीद है …उम्मीद के सहारे ये जिंदगी यू गुज़र जाए !!
ना उम्मीद ना सहारा …
बस तेरे होने के एहसास मे ही गुज़र जाए ।।
खामोशी की जिद हमारी है …
पर तुझे खुश रखने की जिद भी …
शायद आसान नहीं है …
पर फिर भी ये जिद हमारी है !!
तुम्हें खोने के डर से ना जाने क्यूँ डरने लगे हैं …
समझने और समझाने में ना जाने कितने वक़्त निकल गए…
ये सोच के ना जाने कितने वक़्त यूहि निकल गए ।।
Bahut hi khoobsurath..
LikeLike
Very beautiful… Mala
Lines ke sath sath.. Aawaj me bhi bahut khubsurat aur kashish hsi
👌👌
LikeLike
Beautifully written
LikeLike
Beautiful. Loved it.
LikeLike
Absolutely true….samajh AA Jay ye badhi bat hai…..
LikeLike
Bohut badiya..
LikeLike