Saath Paana ya Saath Hona !!


समझने और समझाने में ना जाने कितने वक़्त निकल गए …
ये सोच के ना जाने कितने वक़्त निकल गए ।।

तेरे हुए और नहीं भी …
ना जाने कितने वक़्त ये सोचने में निकल गए।।

ये वक़्त !! मेरा या तुम्हारा ….बस होने से पहले …
…….. कहीं दूर तुम निकल गए ।।

साथ पाना या साथ होना …
आज बस काश में ही रह गए ।।

कब तक ये सिलसिला चलेगा नहीं जानते …
उम्मीद है …उम्मीद के सहारे ये जिंदगी यू गुज़र जाए !!
ना उम्मीद ना सहारा …
बस तेरे होने के एहसास मे ही गुज़र जाए ।।

खामोशी की जिद हमारी है …
पर तुझे खुश रखने की जिद भी …
शायद आसान नहीं है …
पर फिर भी ये जिद हमारी है !!

तुम्हें खोने के डर से ना जाने क्यूँ डरने लगे हैं …

समझने और समझाने में ना जाने कितने  वक़्त  निकल गए…
ये सोच के ना जाने कितने  वक़्त  यूहि निकल गए ।।

Mehfil


यूँ महफ़िल में आ गए तेरे…
लगा के, देख के तुमको सुकूॅं मिलेगा!!

जब नज़र आये तुम तो जज़्बात यादो तक पहुँच गए…
और हम ख्यालो में बहते चले गए!!

जब नज़र मिली तुमसे महफ़िल में…
नज़रे तुम में कहीं गुम हो गई!!

दिल ने चाहा बहुत के नज़र झुका ले…
पर हिम्मत फिर से –
गुम होने की हुई नहीं…

पर हिम्मत फिर से –
तुम्हें खोने की हुई नहीं!!