Saath Paana ya Saath Hona !!


समझने और समझाने में ना जाने कितने वक़्त निकल गए …
ये सोच के ना जाने कितने वक़्त निकल गए ।।

तेरे हुए और नहीं भी …
ना जाने कितने वक़्त ये सोचने में निकल गए।।

ये वक़्त !! मेरा या तुम्हारा ….बस होने से पहले …
…….. कहीं दूर तुम निकल गए ।।

साथ पाना या साथ होना …
आज बस काश में ही रह गए ।।

कब तक ये सिलसिला चलेगा नहीं जानते …
उम्मीद है …उम्मीद के सहारे ये जिंदगी यू गुज़र जाए !!
ना उम्मीद ना सहारा …
बस तेरे होने के एहसास मे ही गुज़र जाए ।।

खामोशी की जिद हमारी है …
पर तुझे खुश रखने की जिद भी …
शायद आसान नहीं है …
पर फिर भी ये जिद हमारी है !!

तुम्हें खोने के डर से ना जाने क्यूँ डरने लगे हैं …

समझने और समझाने में ना जाने कितने  वक़्त  निकल गए…
ये सोच के ना जाने कितने  वक़्त  यूहि निकल गए ।।

Kyuki Tum Ho Maa !!


एक एहसास
एक उम्मीद
एक अपनापन
एक ताकत
एक हिम्मत
एक  संयम
एक मुस्कराहट
एक खिलखिलाहट
एक सुकून
तुम सब कुछ ।। तुम  प्रकृति।।
तुम माँ हो ।।

तुम्हारे कारण हम है
तुमसे हर सुख और दुख जुड़ा है ।।

तुम्हारे बिना हम क्या करते ?

तुम्हारे बिना सब कुछ अधूरा  होता….
तुमने हर बार हमारा साथ दिया….
हर बार साथ देने का वादा किया…
कहीं अगर कुछ गलत भी किया…
तो तुमने साथ नहीं छोड़ा
ये भरोसा दिया….साथ हूँ !!

आसान नहीं है माँ होना  !!

बड़ा मुश्किल है खुद को भूल के बच्चों के बारे में सोचना…
हर कदम पर बच्चों का साथ देना।।

पर तुमने हर बार किया…
और हर बार खुद को हमारे बाद रखा…

आसान कुछ भी नहीं था…
पर हाँ हर बार हस्ते हुए सब कुछ किया…
और हमे सब कुछ खूबसूरती से सिखाया !!

बड़ा आराम  सा है ….
क्युकि तुम हो माँ!!

आशिर्वाद तेरा बना रहे …
और इससे ज्यादा क्या मांगू…

जिंदगी को तेरे सीख से ख़ूबसूरत बना लेंगे …
तेरे आशिर्वाद से सब सीखा जो ,उससे खुद को माँ के रूप मे ढाल लेंगे….

उम्मीद है तुम्हारी तरह हम भी हर कर्म माँ का निभा लेंगे !!!

Everyday is Mothers Day :) Cheers to Motherhood !!

ReplyForward

…Phir se !!


यादों को पीछे छोड़ …फिर से यादो को बनाना….
आसान नही।।

आसान नही कुछ भी भूल पाना …
पर हम भूल के आगे बढ़ते है !!

जानते है आसान नही …
पर फिर भी भूलने की कोशिश…हर बार करते है ।

ज़िन्दगी तेरा सच यही है…जानते है…
तू आसान नही !!

जब तक है बस यही है …
वरना याद है …और हम कुछ भी नही।।

कुछ नहीं तो भी क्या …थोड़ा ही सही …
किसी के दिल को छू लो …
किसी के आंसू पोछ दो…
किसी को बस सुन लो …

थोड़ा ही सही…

किसी की बातों को बस यूही मान लो…
कभी नाराज़ हो तो कभी मना लो।।

पता नही…

कब तक है…और ये साँसे कब तक …
जब तक है थोड़ा ही सही …
साथ दे दो और ज़िन्दगी निभा लो !!

जब रहेंगे नही… याद साथ देगी !!

जब तक है …थोड़ा साथ निभा लो …
न जाने ये भूलने की कोशिश में …हम याद में कब कैद हो गये ???
अपनी खामोशी में न जाने कितने लम्हे यूही गवा गये ।।

चलो चलते है फिर से यादो को बनाते है….
यादों को पीछे छोड़ …नई यादें को पंख देते है …

……फिर से कहानी बनाते है !!

Shart Nahi Hai !!


जो करो मंज़ूर है….जो भी कहो मंज़ूर है…
दिल दिया था तो शर्त नहीं थी …आज भी कोई शर्त नहीं है !!


पाने की ज़िद कभी थी नहीं…तो खोने का गम कैसा ?
तुम्हे अपना कहते रहे…और इस दिल से कुछ कहा नही !!

खोना क्या और पाना क्या….तेरे साथ हम बस ऐसे ही रहते है…
तुम खुश रहो …ऐसा बस दुआओं में कहते है !!

चाहत ऐसी कभी ज्यादा की थी नहीं…
बस तेरे दिल में रह लेते है !

क्या कहना है…उन सन्नाटो से ??
कुछ भी कहने की अब ज़रूरत नहीं !!

आते जाते ज़िन्दगी बहुत कुछ सीखा रही है…
तुम्हे हर बार प्यार के रंगों से मिला रही है !!

तुम्हे कबूल हो के नही ?
तेरे सपनों से हम गुज़रा करते है…
तेरे पास हर बार कुछ नयी सी हम दिखते है !!

अच्छी लगती है ये ज़िन्दगी !!
कहानी नई – नई हर रोज़ कहती है ये ज़िन्दगी …

ज़िन्दगी तुम जो भी कहो मंज़ूर है !!
बस एक गुजारिश है…


कोई शर्त नहीं है …चलो ना…आज मे ही रह लेते है !!


Rango se Mulakat !!


यू तो रंगों से हर रोज़ मिलते है…

ये रंग बढ़े ख़ास है –

ये बागों के फूल है… और कभी पतझड़ के सुखें पते है…
ये बारिश का पानी है… और कभी  उदासी के आँसू है…
ये ख़ुशी से खिलखिलाती हंसी है… तो कभी बस कुछ यादें है…
ये अपनों की तरह अभिमान का रंग है …तो कभी खामोशी है …
ये प्यार की तरह विश्वास का रंग है …तो कभी दोस्ती की लड़कपन है…
ये सूरज की किरने है …तो कभी चाँद की चाँदनी है …
इन रंगों के बिना ज़िन्दगी कुछ फ़ीकी सी लगती है !!

रंगों को मिलाकर एक रंग बनता है…
वैसे ही कई गुण मिलकर एक खूबसूरत इंसान बनता है !!

सतरंगी सपने जैसे …ज़िन्दगी के भी कई रंग होते है …
जब भी मिलते हैं… एक नयी उम्मीद से मिला जातें है …
हर बार अपने को खूबसूरत रखने की सलाह दे जाते हैं !!


ये एहसास के रंगों की भी अपनी पहचान होती है…
कुछ कहती है कुछ सुनती है …कुछ बस ऐसे ही छेड़ जाती है…
न जाने हमसे कौन – कौन सी बाते करती है और किस्से सुनाती है !!

रंगों की बोली तो एक ही है… बस हर रंग कुछ ख़ास होती है !!


हमारी ही तरह हर बार कुछ नयी सी दिखती है…
पर जब सब रंगों से मिलती है …कुछ अलग से निखरती है…
अपनी सारी खूबसूरती हर रंग में उड़ेल देती है…
हर रिश्ते में अपनी एक पहचान छोड़ देती है !!

हर बार हमसे ये कहती है –

ज़िन्दगी को रंगों जैसा बना कर रखे…
ज़िन्दगी जीने की ये खूबसूरत वजह होती है !!

Zid Kuch Aisi Hai !!


कहना क्या है !!

तेरी मेरी कहानी एक ज़िद पे टिकी है …

कभी कही भी नहीं और समझ भी गए…
ये ज़िद कुछ ऐसी है !!

Jab Chand ko dekh rahe the!!


जब चाँद को देख रहे थे…
तो लगा जैसे खुद को देख रहे थे।।

अँधेरे में चमक इतनी खूबसूरत थी…
के लगा खुद को आईने में देख रहे थे !

थोड़ी तो दाग दिखी चाँद में …
लगा जैसे तजुर्बा बयान कर रही थी…
न जाने कितने दर्द लिए मुश्कुरा रही थी !

कहीं हमारी तरह ही खुद को दर्द में लपेटकर…
अपने सिर्फ उजाले दिखा रही थी !

काले बादल में सितारों के साथ…खूब बातें कर रही थी…
सितारों को देख …हमें भी दोस्तों की याद आ रही थी !

चमकते सितारों की तरह, हमारी ऑंखे चमक रही थी…
यादें बुन रही थी और बातें गुनगुना रही थी !

चाँद को देख समझ आयी एक बात –
चाँद की खूबसूरती आँखों से नहीं…दिल से दिखती है…
और इंसान की खूबसूरती दिल से होती है ।।

चाँद से बातें तो रोज़ होती हैं –
इज़हार चाँद से ..चाँद के साथ ..प्यार और तकरार की बात…
इंतज़ार की बात …करीब आने की बात …दूर जाने की बात…
कुछ है कुछ और पाने की बात … ख़ुशी और गम की बात…
मेरी और तुम्हारी बात …
कितना कुछ है उस चाँद के साथ …..!!

वक़्त के साथ सब कुछ बदल रहा है …
ये सोच के दिल बस ….तेरे साथ हर लम्हा गुज़ार रहा है…
ईद का चाँद हो या करवा चौथ का …बस चाँद का इंतज़ार हमेशा दिल से होता है।।

इसलिए शायद… हम चाँद के करीब है…
इंतज़ार भी करते है , और रात की खामोशी में सुकून से, साथ रहते है…
चाँद की तरह बस दूसरो को खुश देखकर खुश होते है ।।

जब चाँद ढलने लगता है तो बहुत कुछ कहता है –
अपने को ऐसा बना के रखना…के आपको लोग हमेशा देखना चाहे…
इंतज़ार ही सही, पर आपको देखने के लिए हमेशा वक़्त का इंतज़ार करे !!

पूरा या आधा चाँद …आकाश की खूबसूरती चाँद से होती है…
रात में सही …कभी आँखे बंद में…कभी खुली में …
चाँद हमारे साथ …हमारे पास होता है।।

जब चाँद को देख रहे थे…
तो लगा खुद को देख रहे थे !
!